Posts

Showing posts from August, 2021

Proud parents to lovely daughter

Image
प्रिय बेटी कृति आज 8th August को आपने जीवन के आधार रूप वर्षों के 34 वर्ष पूरे कर लिए है,बहुत बहुत बधाई,शुभकामना,आशीर्वाद,स्नेह,एवम परमपिता परमेश्वर से अच्छी सेहत,समृद्धि,ओर बेपनाह खुशियों की कामना करते हैं  जीवन के दौरान हम कई कड़वे,मीठे अनुभव करते है,कभी खुशी ,कभी गम सहते है,कभी जय तो कभी पराजय का सामना करते है,कभी फिट तो कभी अनफिट,कभी सब कुछ पा लेने का अहसास तो कभी कुछ भी अपना नही होने की अनुभूति।ये सब जीवन चक्र का एक हिस्सा है,ओर संघर्ष और असफलता ही हमे निरन्तर आगे बढ़ते रहने हेतु प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित करती हैं। हमारे देश मे अभी भी लड़के लड़की में भेदभाव जारी है,जो कि सदियों से चल रही पुरुष प्रधान संस्कृति की देन है,किन्तु  हमारी इस सदी ने बहुत कुछ बदलते देखा और इसमें एक नारी शसक्तीकरण भी है।अपने आप को जीवन मे कभी भी अकेला,कमजोर,बेचारा नही समझना,क्योंकि वो गुण आपका है ही नही। अपने जन्म से ही एक झुझारू,सशक्त,कमिटेड,व्यक्ति के रूप में हमने आपको बड़े होते हुए देखा है,ओर हमारे संघर्ष के दिनों में हौसला भी दिया। में बचपन से सुनता था कि लड़कियां देवी का या लक्ष्मी का अवतार होती है,किन्तु